दुष्कर्म कांड का आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए छात्रा दुष्कर्म कांड के एक आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि न्यायालय के वारंट पर चपता गांव निवासी स्व. रामप्रकाश राय के पुत्र रामबाबू राय को एसआई राहुल कुमार ने उनके घर से गिरफ्तार किया। वहीं थाना कांड संख्या 243/26 के आरोपी रामनगर निवासी चंदेश्वर महतो के पुत्र चिंटू कुमार को एसआई अजीत कुमार ने उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके अलावा छात्रा दुष्कर्म कांड के आरोपी आदित्य कुमार को एसआई ममता साह ने गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.