भूतपूर्व सैनिक बुधन प्रसाद शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि
समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी भूतपूर्व भारतीय सैनिक बुधन प्रसाद शर्मा के निधन पर उनके पैतृक गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष शंकर शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति के राज्य महासचिव शिवपूजन ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय बुधन प्रसाद शर्मा ने भारतीय सेना में रहकर राष्ट्र की गौरवपूर्ण सेवा की तथा सेवानिवृत्ति के उपरांत अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया। राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। संस्कृत साहित्य परिषद्, समस्तीपुर के अध्यक्ष बाबू प्रसाद शर्मा ने भी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय बुधन प्रसाद शर्मा का राष्ट्र, शिक्षा एवं समाज के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्श एवं सेवाभाव को सदैव सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।मौके पर सुरेश शर्मा, दीपक शर्मा , रामाश्रय महतो, सेवक महतो , अरविन्द कुमार शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार
No Previous Comments found.