आर.बी. कॉलेज में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी प्रधानाचार्य ने फहराया तिरंगा
समस्तीपुर - दलसिंहसराय स्थित रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय (आर.बी. कॉलेज) में शनिवार, 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. बिमल कुमार ने महाविद्यालय परिसर में विधिवत तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया।
समारोह में महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह सहित गणमान्य अतिथियों, प्राध्यापकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. बिमल कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन, एकता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
समारोह के दौरान एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखते हुए एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
रिपोर्टर - डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.