प्रोग्रेसिव सेंट्रल स्कूल, सकरपुरा में ध्वजारोहण समारोह संपन्न
सकरपुरा : प्रोग्रेसिव सेंट्रल स्कूल, सकरपुरा के प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रेम शंकर दूबे द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री दूबे ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकगण एवं समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों से देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने और शिक्षा के साथ संस्कार एवं अनुशासन को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विद्यालय की निदेशिका श्रीमती मीनाक्षी मिश्रा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं मेहनत के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी आवश्यक हैं।
वहीं विद्यालय के चेयरमैन श्री संजय कुमार मिश्रा ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं के निरंतर विस्तार एवं उपलब्धता का आश्वासन दिया।
समारोह में अभिभावकों के साथ विद्यालय के शिक्षकगण श्री डी.सी. पांडे, श्री मिथिलेश राय, श्री अविनाश कुमार सन्नी, श्री सुशील सिंह, श्री रंजीत राय, श्री राजीव रंजन, श्री अजीत कुंवर, श्री सचिन झा, श्री प्रवीण मिश्रा, सरिता जी, रानी जी, मधु जी सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा। विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की।
रिपोर्टर - गौतम कुमार सिंह
No Previous Comments found.