अजनौल पंचायत में सहयोग शिविर, 55 आवेदन से समस्याएं सामने आईं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला अंतर्गत दलसिंहसराय प्रखंड के ग्राम पंचायत राज अजनौल के प्रांगण में मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। शिविर में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें पेंशन योजना, स्ट्रीट लाइट तथा पीएचईडी नल-जल से संबंधित आवेदन सबसे अधिक रहे।
शिविर में मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी अजय कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा संदीप कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी उज्ज्वल कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. चंद्रवेश कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका ओम भारती, मत्स्य विकास अधिकारी सिमरन कुमारी, पीएचईडी की कनीय अभियंता माधवी कुमारी, प्रखंड समन्वयक एलएसबीए कमल कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, बीपीएम एवं महिला पर्यवेक्षिका क्रांति कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुखिया दिलीप कुमार महतो ने अधिकारियों का चादर, पाग, बुके, डायरी और पेन देकर सम्मान किया। पंचायत कर्मियों ने भी शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई। उपमुखिया अनिल कुमार तथा वार्ड सदस्य आदर्श गौतम, अजीत कुमार और श्रवण ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सैकड़ों ग्रामीणों ने मौखिक रूप से भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। अधिकारियों ने समस्याओं को सुनते हुए नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना रहा।

रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.