दिल्ली पब्लिक स्कूल हसनपुर रोड, में भारत के महान दार्शनिक

समस्तीपुर - शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की 138वीं जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन संजय गुप्ता और निदेशिका राजी गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। 

इस अवसर पर चेयरमैन संजय गुप्ता ने अपने संबोधन में शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार एवं व्यक्तित्व का निर्माण कर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों को भी याद किया और साथ ही साथ अपने सभी शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया जिन्होंन उन्हें इतना काबिल बनाया कि आज हसनपुर जैसे क्षेत्र में वह दिल्ली पब्लिक स्कूल हसनपुर रोड के माध्यम से आधुनिक शिक्षा की अलख जगा रहे है|

विद्यालय के प्राचार्य  विशाल ड्रोलिया  ने अपने संबोधन में सभी शिक्षकों छात्र-छात्राओं एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के पूरे समर्पण के बिना, स्कूल को आज जिस मुकाम पर पहुँचाया गया है, वहाँ तक पहुँचाना कभी संभव नहीं होता।  उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रगति सामूहिक प्रयास, अनुशासन और समर्पित कार्यशैली का परिणाम है।

रिपोर्टर - गौतम कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.