मुसरीघरारी स्थित बाबा रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल में रविवार को सवर्ण समाज की सामाजिक बैठक

समस्तीपुर - मुसरीघरारी स्थित बाबा रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल में रविवार को सवर्ण समाज की सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिलेश मिश्रा ने की, जबकि संचालन चंदन कुमार मिश्रा ने किया। बैठक में सवर्ण समाज के कई गणमान्य लोगों ने भाग लेकर सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रो. अमरेंद्र कुमार ने समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को आपसी समन्वय के साथ सामाजिक हित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल करनी चाहिए। इस दौरान अर्जुन प्रसाद सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने भी सामाजिक संगठन को मजबूत करने तथा समाज के लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में आईजीआईएमएस के चिकित्सक सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक विकास के लिए शिक्षा,स्वास्थ्य और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना जरूरी है। साथ ही समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता और उनके हित में सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक स्तर पर आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.