औरा पंचायत में हुई विशेष ग्राम सभा, PM आवास प्लस 2024 की सूची का हुआ अनुमोदन

हसनपुर (समस्तीपुर) :  ग्राम पंचायत राज औरा के पंचायत सरकार भवन में मुखिया श्रीमती अंकिता झा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण की सूची अनुमोदन हेतु विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

सभा में आवास प्लस 2024 के तहत सर्वेक्षित योग्य परिवारों की सूची का अनुमोदन किया गया। साथ ही पंचायत में योग्य छूटे हुए लाभार्थियों को सूची में शामिल करने हेतु दावा/आपत्ति भी लिया गया।मौके पर मुखिया अंकिता झा , पंचायत सचिव विजेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि बैद्यनाथ झा सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

रिपोर्टर : गौतम कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.