अंगारघाट में बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 15 वर्षीय किशोर निरुद्ध

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया है। आरोपी बच्ची का पड़ोसी बताया जा रहा है।

घटना सोमवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ गलत हरकत की। बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने किशोर को पकड़ लिया और अंगारघाट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी किशोर को निरूद्ध कर लिया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को इलाज और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद अंगारघाट थाना पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी किशोर भी नाबालिग है। उसे विधि-विरुद्ध आचरण के आरोप में निरुद्ध किया गया है और किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.