दिल्ली पब्लिक स्कूल हसनपुर में शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
समस्तीपुर : CBSE, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त दिल्ली पब्लिक स्कूल, हसनपुर रोड के प्रांगण में शिक्षकों की शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षण कौशल एवं बच्चों में शिष्टाचार और नैतिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल, हसनपुर रोड के 47 शिक्षक एवं संदीप मेमोरियल विद्यालय, हरिपुर, अलौली के 13 शिक्षकों सहित कुल 60 शिक्षकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक सह प्राचार्य, शिशु विद्या मंदिर, मनीगाछी, दरभंगा के प्रशांत कुमार एवं प्रशिक्षक प्रशांत कुमार, मधुबनी द्वारा किया गया।
प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के आधुनिक तरीकों, कक्षा-कक्ष के प्रभावी संचालन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नैतिक शिक्षा एवं बच्चों में अच्छे संस्कार और शिष्टाचार विकसित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही शिक्षकों को अपने शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावशाली एवं रुचिकर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन संजय गुप्ता, डायरेक्टर राजी गुप्ता, प्राचार्य विशाल डोलिया एवं एकेडमिक कोऑर्डिनेटर भास्कर मल्होत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक राजेश कुमार चौधरी, फूल कुमार मिश्रा, प्रशांत सिंह, शिवम सिंह, कंचन रॉय, रागिनी पांडेय, अभिषेक आनंद, अभिनीत कुमार, सुजय झा, सौरव झा, निकिता दास, अनुदास, पूजा शर्मा, रौनक झोलिया सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव एक प्रशिक्षित, अनुशासित एवं समर्पित शिक्षक होता है। शिक्षकों के निरंतर प्रशिक्षण से ही विद्यार्थियों का शैक्षणिक, बौद्धिक, नैतिक एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
अंत में सभी प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए अपने विद्यालयों में सीखी गई बातों को व्यवहार में उतारने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : गौतम कुमार सिंह

No Previous Comments found.