कपिलदेव बाबू का असाधारण व्यक्तित्व प्रेरणास्रोत है समाज के लिए

समस्तीपुर - जगतजननी की भूमि कई महान व्यक्तित्व के अवतरण का साक्षी रहा है। सामाजिक,राजनीतिक,धार्मिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक जगत को प्रभावित करने वाले महान विभूतियों ने न सिर्फ शिवहर-सीतामढ़ी को प्रभावित किया बल्कि बिहार और देश को भी प्रभावित किया है। ऐसे ही महान विभूतियों में शिक्षाविद कपिलदेव बाबू का नाम आज भी बड़ा ही आदर के साथ लिया जाता है। शायद सच ही कहा जाता है की व्यक्ति की उपयोगिता उनके जाने के बाद महसूस होती है। महान कृतित्व उन्हें अमर बना देता है। डॉ कपिल देव नारायण सिंह जी की आज पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व के सारगर्भित बातों को याद कर लोग भावुक हुए और उनकी प्रेरणादायक बातों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत को भी समझा गया। अपने लिए नहीं सदैव दूसरों के लिए समर्पित रहे लोकप्रिय शिक्षाविद डॉ कपिल देव नारायण सिंह। उनके स्मृति में तरियानी प्रखंड के गंगाधरमपुर में डॉ. कपिल देव नारायण सिंह जी की पंचम पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परिवार के लोगों के अलावा ग्रामवासी भी उपस्थित थे। भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित कर आगत अतिथियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्मृति समारोह में उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद कर सभी ने आपस में साझा किया। चाहे वह किसी गरीब और मेघावी छात्र को निःशुल्क शिक्षा दिलाने का रहा हो या फिर किसी सामान्य जरूरतमंद की जरूरत को पूरा करना रहा हो। हमेशा ही समाज सेवा में तत्पर रहे डॉ. कपिल देव बाबू।

बता दें कि युगपुरुष डॉ.कपिल देव नारायण सिंह आरंभिक शिक्षा अपने गांव में ग्रहण करने के पश्चात नवाब हाई स्कूल से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण किये। उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि एलएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर में प्राचार्य के पद को सुशोभित किया। जहां से ये उच्च शिक्षा ग्रहण किये थे। इनकी प्रथम नियुक्ति आर.के गोयनका कॉलेज, सीतामढ़ी में व्याख्याता के पद पर हुई थी। डॉ.कपिलदेव बाबू रामेश्वर महाविद्यालय मुजफ्फरपुर,जीवछ महाविद्यालय मोतीपुर,नितिश्वर महाविद्यालय मुजफ्फरपुर,एस.एन.एस महाविद्यालय मोतिहारी, एम.एस महाविद्यालय मोतिहारी,लंगट सिंह महाविद्यालय मुजफ्फरपुर के प्राचार्य के पद को सुशोभित किये। संत प्रेम भिक्षु इंटर कॉलेज मुजफ्फरपुर के संस्थापक सह अध्यक्ष भी रहे कपिलदेव बाबू। साथ ही उन्होंने राज नारायण सिंह इंटर कॉलेज मुजफ्फरपुर,अवध बिहारी कॉलेज लालगंज,सत्येंद्र नारायण सिंह कॉलेज, हाजीपुर में विभिन्न पदों पर अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

लगभग बीस वर्षों तक विभिन्न कॉलेज में प्राचार्य के रूप में निर्विवाद अपनी सेवा देते रहे और महान शिक्षाविद के रूप में अमिट छाप छोड़ कर 5 मई 2021 को  इस नश्वर संसार को छोड़कर परलोक बासी हो गए। इनके दो अनमोल रत्न ई. पंकज कुमार सिंह और ई.पवन कुमार सिंह सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक विरासत को और अधिक समृद्ध और आलोकित कर रहे हैं। कपिल देव बाबू की दो पुत्रियां डॉ.कुमारी पूनम शाही एवं मंजु सिन्हा शिक्षण कार्य से जुड़ कर अपने-अपने क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ रही है। विशेष रूप मे उनकी धर्म पत्नी श्रीमती कलावती सिन्हा उपस्थित रही। मौके पर प्राणेश कुमार, क्षेत्र महाप्रबन्धक इंडियन बैंक मुंबई,प्रो.सुरेन्द्र प्रसाद सिंह,प्रो.विनोद कुमार सिंह,प्रो.गौड़ी शंकर सिंह,प्रो.चन्द्र मोहन राय,मौजे लाल राय,जवाहर राय,सत्य नारायण राय,कामेश्वर नारायण सिंह,उमेश प्रसाद सिंह,प्रो.हरिश्चन्द्र कुमार सिन्हा,रमेश कुमार सिंह, प्राणेश कुमार पंकज,पुष्पेश कुमार,पार्थ,पियुष सिंह,सुरेश कुमार सिंह,सुनील कुमार सिंह,राजीव रंजन कुमार,जितेंद्र सिंह, विकाश कुमार मंडल अध्यक्ष भाजपा,माया नन्द ठाकुर, दया नन्द भारती, इंडियन बैंक मुजफ्फरपुर क्षेत्रीय प्रबंधक एवं कई जिलों से आए उनके शिष्य भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - गौतम कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.