मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण कराने को लेकर अंगार घाट थाना में आज बैठक, थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
समस्तीपुर - अंगार घाट आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंगार घाट थाना परिसर में आज शाम 5 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी समुदायों के प्रबुद्ध लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में जुलूस के मार्ग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बिजली, पानी एवं साफ-सफाई की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं अफवाहों से बचने की अपील की जाएगी। थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत थाना को सूचित करें।
रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.