70वीं BPSC में DSP व SDM बने रोसड़ा कॉलेज के पूर्व छात्र, हुआ सम्मान समारोह

समस्तीपुर : उदयनाचार्य कॉलेज, रोसड़ा में 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता पाने वाले दो पूर्व छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज के पूर्व छात्र राजू कुमार का DSP एवं सुदर्शन कुमार शर्मा का SDM पद पर चयन हुआ है। समारोह में दोनों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय झा ने की। मुख्य अतिथि प्रो. मुकुल बिहारी वर्मा थे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. विनय कुमार एवं मंच संचालन डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने किया। "ऑक्सीजन मैन" राजेश कुमार सुमन भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।प्रो. झा ने कहा कि यह सम्मान पूरे समाज और शिक्षा जगत की उपलब्धि है। शिक्षक-प्रशासक का संगम समाज को नई दिशा देता है। उन्होंने राजू कुमार की तुलना दशरथ मांझी से करते हुए कहा कि इतिहास कर्मों से रचा जाता है। DSP राजू कुमार ने कहा कि उन्होंने गेटमैन की नौकरी करते हुए भी लक्ष्य नहीं छोड़ा। मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। SDM सुदर्शन शर्मा ने कहा कि अनुशासन, निरंतरता और जिज्ञासा से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. अनुराग, डॉ. राजन, डॉ. रतन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।

रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.