एक फरार कोर्ट वारंटी को छापेमारी कर गिरफ्तार
समस्तीपुर - अंगारघाट थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए एक फरार कोर्ट वारंटी को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित काली स्थान निवासी राम सेवक साह उर्फ भूटू साह के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के निर्देश के आलोक में पीएसआई अभिजीत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फरार चल रहे वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से एक पुराने मामले में फरार था और न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उसके विरुद्ध वारंट निर्गत किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार अभियुक्तों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर - डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.