पुरानी रंजिश में मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, एक युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर :  विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतैलिया पंचायत के टेकना चौक पर 27 सितंबर रविवार को सूर्यास्त के कुछ ही देर बाद रात्रि के करीब 8 बजे मुर्गा दुकानदार की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान साख मोहन पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी शंकर दास के करीब 45 वर्षीय पुत्र अशोक दास के रूप में हुई है। मृतक के परियोजना द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अशोक टेकना चौक पर मुर्गे की दुकान चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बीते रविवार की रात के करीब 8 बजे एक युवक उनकी दुकान पर मुर्गा लेने पहुंचा, और दुकान पर पहुंच कर मुर्गा काटने वाले चाकू से अशोक दास के गले पर वार कर दिया। जिससे अशोक दास गंभीर रूप से घायल हो गए अत्यधिक रक्त बह जाने के कारण घटनास्थल  पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

" पुरानी रंजिश का मामला आ रहा है सामने "
इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। परिजनों के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले मृतक की बेटी से दुष्कर्म के एक मामले में रामबाबू यादव जेल गया था।परिजनों का आरोप है कि इसी पुराने विवाद को लेकर अशोक दास की हत्या की साजिश के तहत हो सकती है। हालांकि, हत्या की साजिश में रामबाबू यादव की भूमिका की पुलिस ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
अशोक दास हत्या मामले में पुलिस ने अमरजीत यादव नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हत्या में उसकी भूमिका के साथ-साथ अन्य लोगों की संलिप्तता और पुरानी रंजिश को भी पुलिस कई बिंदुओं से जांच कर रही है। मृतक अशोक अपने पीछे मां रामपरी देवी, पत्नी देवी, लक्ष्मी कुमारी पार्वती कुमारी, निशा कुमारी और मनीषा कुमारी, पुत्र मनीष कुमार को बेसहारा छोड़ गए। मृतक की तीन पुत्री का शादी विवाह हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार सहित विभूतिपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

रिपोर्टर :  राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.