राज्यसभा टिकट पर BJP में घमासान!संजय निषाद के बयान से गरमाई सियासत, BJP दफ्तर में क्यों हुई मुलाकात?

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। भाजपा ने राज्यसभा के लिए कई नामांकन पत्र खरीदे हैं और उम्मीदवारों के नाम पर मंथन जारी है। इसी बीच निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बयानों ने NDA के भीतर सीट बंटवारे और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर चर्चा बढ़ा दी है। हाल में उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा उनके लिए रास्ता बंद करती है, तो समाजवादी पार्टी के बारे में विचार किया जा सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने भी संजय निषाद से मुलाकात की थी। ऐसे में राज्यसभा से लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव तक गठबंधन के समीकरणों पर नजर बनी हुई है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.