साथा ब्लॉक में बदलाव की मांग, युवा प्रत्याशी शहजाद अंसारी की सक्रियता बढ़ी

संतकबीरनगर - जिले के साथा ब्लॉक अंतर्गत बेलवा मिश्र गांव के निवासी युवा समाजसेवी शहजाद अंसारी इन दिनों भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी के रूप में क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं और गांव के समग्र विकास का भरोसा दिला रहे हैं। शहजाद अंसारी का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य गांव में सड़क, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। इसके साथ ही वे पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता लाने, सभी वर्गों के सम्मान को बनाए रखने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

ग्रामीणों के बीच उनकी मिलनसार छवि और सामाजिक सक्रियता को लेकर सकारात्मक चर्चा हो रही है। क्षेत्र में उनका जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है, जिससे प्रधान पद की दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.