प्राथमिक विद्यालय औरही की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
संत कबीर नगर : जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा विगत 31 जनवरी को विकासखंड बघौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय औरही के औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन एवं अध्यापन कार्य की गुणवत्ता अच्छी पाए जाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती रानी सिंह को जनता दर्शन कक्ष में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी द्वारा उक्त विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मेन्यू के अनुसार बच्चों के मिड-डे-मील की व्यवस्था,पठन-पाठन की गुणवत्ता सहित विद्यालय का शैक्षिक वातावरण बेहतर पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई थी।
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका को सम्मानित करते हुए शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा किया तथा कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यायल के सभी स्टाफ/टीचरों की मेहनत/सफलता का परिणाम है।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम


No Previous Comments found.