सौरहां दुर्गा मंदिर परिसर में मेंहदावल विधायक का नागरिक अभिनंदन समारोह
संत कबीर नगर - धर्मसिंहवा क्षेत्र के राजेडीहां के पास सौरहां दुर्गा मंदिर परिसर में मेंहदावल विधायक का नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक ने अपने एवं सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि वह बदले की राजनीति नहीं करते विकास की राजनीति करते हैं विधानसभा में चारों तरफ फैले चौड़ी सड़कों के जाल उसके सबूत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों को रहने के लिए पक्के आवास, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से मुफ्त में राशन,आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक की इलाज,किसान सम्मान निधि,अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति सहित अन्य तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान आनन्द शंकर पाठक,लालू त्रिपाठी क्रांति सिंह पिंटू राय प्रधान संघ अध्यक्ष सतपाल यादव ओंकार नाथ दुबे,हेमलता पासवान,कमलेश राव,अनिल शर्मा,अशोक राय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर - मोहम्मद नईम


No Previous Comments found.