कर्मयोगी प्रशिक्षण के नाम पर शिक्षकों का वेतन रोकना अन्यायपूर्ण- संजय द्विवेदी
संतकबीरनगर : सात सूत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देकर ज्ञापन डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ को सौंपा। नाराज शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक व उत्तर प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कर्मयोगी प्रशिक्षण के नाम पर शिक्षकों का वेतन रोक देना अन्यायपूर्ण है। आज ही वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो कोषागार का घेराव करेंगे। सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन जीपीएफ पत्रावली का तुरंत निस्तारण किया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए।
उन्होंने कहा कि एनपीएस योजना से आच्छादित शिक्षक/कर्मचारियों की अब तक की गई कटौती एवं राज्यांश को मय ब्याज आगणित कर तत्काल अपडेट कराया जाए।एनपीएस से पुरानी पेंशन योजना में शामिल हो चुके शिक्षकों की पूर्व में की गई कटौती को अविलम्ब उनके जीपीएफ खाते में स्थानांतरित किया जाए। विषय विशेषज्ञ श्रेणी से नियमित हुए शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने हेतु उनसे शीघ्र विकल्प पत्र भरवाकर निदेशालय प्रेषित किया जाए। बोर्ड परीक्षा एवं अन्य परिषदीय परीक्षाओं के समस्त बकाया पारिश्रमिक का भुगतान अविलम्ब सुनिश्चित किया जाए।
जिला अध्यक्ष महेश राम ने कहा कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौर व्यास के प्रधानाचार्य के विरुद्ध प्रबंधक द्वारा किए जा रहे आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न के विरुद्ध FIR दर्ज होने के बावजूद आपके स्तर से इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट के तहत कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए दोषी प्रबंधक के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए।
जिला मंत्री गिरिजानंद यादव ने कहा कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पारस नगर, बेलहर के 4 शिक्षकों का कई वर्षों से लंबित चयन वेतनमान का लाभ तत्काल स्वीकृत कर एरियर भुगतान कराया जाए। फर्जी चपरासी की नियुक्ति के भुगतान न करने के आरोप में मगहर विद्यालय के प्रधानाचार्य का वेतन रोका जा रहा है। प्रहलाद राय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अरुंधति को सुप्रीम कोर्ट व उच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत भी पदभार ग्रहण न कराना न्यायालय की अवमानना है। उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण कराया जाए।
इस दौरान महेश राम, गिरिजानांद यादव, अरुण ओझा, विनोद चौरसिया, पुनीत कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार, अभिषेक मिश्रा, तारकेश्वर सिंह, विजय यादव, शिवानंद पाण्डेय, विंध्याचल सिंह, जितेंद्र कुमार, मुकेश शुक्ला, सूर्य कान्त त्रिपाठी, संदीप कुमार मिश्र,अब्दुल मोवीन,अंकित यादव,ज्ञान प्रकाश राय, दीपेन्द्र पाल,रमेशचन्द्र, मदन लाल, नवाब अली,अमरेश पाण्डेय,विनोद कुमार ,जयहिन्द,शिवाजीत कुशवाहा ,सुनील कुमार,विजय कुमार,भोलानाथ ,अनुराग वर्मा,सुधाकर मिश्र सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम


No Previous Comments found.