पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में महिला अपराध सम्बन्धी विवेचनाओं के विवेचकों का किया गया ओ0आर0, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
संतकबीरनगर : पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय संतकबीरनगर में जनपद के समस्त थानों के विवेचकों का ओ0आर0 किया गया । द्वारा ओ0आर0 के दौरान थाने पर अधिक समय से लम्बित महिला अपराध सम्बन्धी अभियोगों की विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुये लम्बित होने के कारण की समीक्षा की गयी एवं अकारण विवेचनाओं को लम्बित रखने को लेकर सख्त हिदायत देते हुए विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । द्वारा निर्देशित किया गया कि विवेचना केवल खानापूर्ति न हो, बल्कि साक्ष्यों का संकलन वैज्ञानिक और तकनीकी आधार पर किया जाए ताकि अपराधियों को न्यायालय से कड़ी सजा दिलाई जा सके । महिला अपराधों से जुड़ी विवेचनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए । अनावश्यक विलम्भ पाए जाने पर सम्बन्धित विवेचक के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी । महोदय द्वारा महिला अपराधों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, फॉरेंसिक साक्ष्य, डिजिटल साक्ष्य और गवाहों के बयान को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से दर्ज करने तथा जो मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं, उनमें प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके ।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि "महिला सुरक्षा और सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।" अपराध और अपराधियों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए जनपद में भयमुक्त वातावरण बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी का उत्तरदायित्व है । इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र*, क्षेत्राधिकारी कार्यालय अजय सिंह*, क्षेत्राधिकारी सुश्री सरोज शर्मा, रीडर वाचक पुलिस अधीक्षक रामआशीष यादव,* पीआरओ पुलिस अधीक्षक मनीष जायसवाल*, सहित अन्य अधि0/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

No Previous Comments found.