धर्मसिंहवा नगर पंचायत की बोर्ड बैठक धम्म सभागार में आयोजित की गई

संत कबीर नगर : धर्मसिंहवा नगर पंचायत की बोर्ड बैठक  धम्म सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन वसीमुद्दीन अंसारी ने की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार ओझा, सभासदगण, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में नगर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कई सभासदों ने अधूरे विकास कार्यों एवं व्यवस्थागत कमियों को लेकर अपने सुझाव और सवाल रखे। कुछ मुद्दों पर तीखी बहस भी हुई। इसके बाद प्रशासन की ओर से विकास कार्यों में तेजी लाने तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.