डीएम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहदावल में आयोजित सेमकित जन कल्याण एवं जन जागरुकता अभियान का किया गया निरीक्षण
संत कबीर नगर : जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहदावल में आयोजित सेमकित जन कल्याण एवं जन जागरुकता अभियान का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयोजित सेमकित जन कल्याण एवं जन जागरुकता अभियान से संतुष्ट दिखे। तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहदावल द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के गुणवत्ता हेतु चिकित्सालय का भी भ्रमण किया।जिसमें डेन्टल सर्जन के कक्ष में स्ट्ररलाइजर खराब पाये जाने पर असंतुष्ट दिखे जिसको तत्काल सही किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये। साथ ही साथ जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों के भुगतान को अविलम्ब पूरा कराये जाने, शौचालय की साफ सफाई व बेड पर पडी चादर गन्दी होने के कारण कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था को नोटिस दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित को निर्देशित किया।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.