उचहरा में उमड़ा जनसैलाब, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने कराई जांच
संतकबीरनगर - विकास खंड सेमरियावां के ग्राम उंचहरा कला में बुधवार को एआरसी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में सैकड़ों लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया,निःशुल्क दवाएं प्राप्त कीं और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श लिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में बेहद उपयोगी बताया।
शिविर का शुभारंभ भावी प्रधान प्रत्याशी रफीउद्दीन सिद्दीकी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से गंभीर बीमारियों का समय रहते पता चल जाता है और उनका उपचार आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं,क्योंकि इससे वे लोग भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं प्राप्त कर लेते हैं जो किसी कारणवश अस्पताल नहीं पहुंच पाते।
शिविर में एआरसी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के डायरेक्टर डॉ.मोहम्मद अजमल के नेतृत्व में डॉ.अनुपमा गुप्ता,डॉ.गुलाम अख्तर,डॉ.महबूब आलम,डॉ.अब्दुल कय्यूम,डॉ.अंकित मोदी तथा डॉ.अखिलेश चौधरी ने मरीजों की निःशुल्क जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी सुझाव दिए। कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद मोकर्रम, मौलाना रफीक अहमद,अबरार अहमद,सुनील कुमार,मोहम्मद कासिफ,खुर्शीद अहमद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे आयोजन में लोगों
रिपोर्टर - मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.