जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर एसपी संतकबीरनगर सख्त, चौकी प्रभारियों को दिए जरूरी निर्देश

संत कबीर नगर : संदीप कुमार मीना द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद, थाना दुधारा, थाना धनघटा, थाना महुली, थाना मेहदावल, थाना बखिरा व थाना बेलहरकला पर नियुक्त चौकी प्रभारियों के साथ जनशिकायती प्रार्थना पत्र में बढ़ोत्तरी के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी । समीक्षा के दौरान महोदय द्वारा जनपद संतकबीरनगर के जिन चौकी क्षेत्रों से जनशिकायती प्रार्थना पत्र की बढोत्तरी हुयी है, उन चौकी प्रभारी को जनशिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही बढ़ रहे जनशिकायती प्रार्थना पत्र को लेकर नाराजगी व्यक्त की गयी । महोदय द्वारा चौकी प्रभारियों को जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित जांच, विधिक निस्तारण तथा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए । साथ ही भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने हेतु चेतावनी दी गयी । 

महोदय ने हिदायत दिया कि सभी चौकी प्रभारी खुद मौके पर जाकर दोनों पक्षों की बात सुनें और पूरी निष्पक्षता के साथ मामले की जांच करें । फर्जी या कागजी आख्या लगाने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी । प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए तय की गई समय सीमा में शत-प्रतिशत पालन होना चाहिए । कोई भी आवेदन बेवजह लंबित न रखा जाए ।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.