राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर बतौली के मंडल बटइकेला में पथ संचलन का आयोजन किया गया

सरगुजा : दुर्गा मंदिर बटइकेला में जिला सह कार्यवाह अनुज दुबे एवं खण्ड संचालक बतौली जवाहर खलखो ने भारत माता के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शास्त्र पूजा की।मुख्य वक्ता अनुज दुबे ने संघ के स्थापनाएवं डॉ हेडगेवार जी के बारे में बताया।विषम परिस्थितियों में भी संघ को स्थापित करना जब समय प्रतिकूल हो,एक दिव्य पुरुष ही कर सकता है।संघ के विभिन्न चरणों की जानकारी उतार चढ़ाव एवं गणेश संघर्षों के बारे में बताया गया । समय-समय पर अंग्रेजन एवं राजनीतिक व्यक्तियों ने संघ पर कई आरोप प्रत्यारोप लगाकर प्रतिबंध लगाया गया स्वयंसेवकों को कई प्रकार से प्रताड़ित किया गया। इन सब के बावजूद भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी मजबूती के साथ विस्तार करता रहा स्वयंसेवक मातृभूमि एवं राष्ट्र सेवा समाज सेवा में अनवरत लग रहे आज उसी का परिणाम राष्ट्र के समक्ष साक्षात खड़ा है। सेवा के शताब्दी वर्ष में पूरे भारतवर्ष के कोने-कोने पथ संचलन इसका अप्रतिम उदाहरण है। आज हिंदू समाज को संगठित कर एकता के सूत्र में बांधना हम सभी का कर्तव्य है।देश कुछ विधर्मी हिन्दू और देश को टुकडे टुकड़े करने में लगे हैं।अब हमें देशनिष्ट, कर्तव्यनिष्ठ और धर्मनिष्ठता के साथ पंच परिवर्तन को व्यवहार में लाना है।पथ संचलन का पुष्पों से जगह जगह स्वागत किया गया।
इस उत्सव में लखेश्वर प्रजापति खंड कार्यवाह, राजेंद्र पैकरा व्यवस्था प्रमुख, विष्णु कुमार गुप्त जिला संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, हिमांशु गर्ग,प्रताप सिंह सरपंच, सोमेश्वर सिंह सरपंच,अभय कुमार,धर्म कुमार, उज्जवल तिवारी,रघुरेश्वर गुप्ता, नानमणि पैकरा के साथ मातृशक्ति एवं पुरुषों की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर : रिंकू सोनी
No Previous Comments found.