जोन स्तरीय बाल शोध मेला का सफल आयोजन, बच्चों ने मॉडल व पोस्टर से दिखाई प्रतिभा

सरगुजा - विकासखंड बतौली के अंतर्गत संकुल केंद्र बिरीमकेला, महेशपुर, बटईकेला एवं सरमना के संयुक्त तत्वावधान तथा अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से मंगलवार 10 मार्च 2026 को जोन स्तरीय बाल शोध मेला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चारों संकुल के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर मॉडल, पोस्टर प्रदर्शनी और नवाचार गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बाल शोध मेले में बच्चों द्वारा सामाजिक विज्ञान, हिंदी, विज्ञान सहित विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल, चार्ट, पोस्टर और अध्ययन सामग्री तैयार कर प्रदर्शित की गई। इस दौरान बच्चों और शिक्षकों ने पाठ्यपुस्तक आधारित विषयों को प्रयोगात्मक तरीके से प्रस्तुत करते हुए सीखने-सिखाने की नई विधियों को साझा किया। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों से जुड़े कॉर्नर बनाए गए, जहां बच्चों ने जानकारी को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी शरदचंद्र मेषपाल, बीआरसीसी महेश ठाकुर, जनपद सदस्य प्रीति उदय यादव,सरपंच सोमेश्वर सिंह, उपसरपंच सुनील कुमार, संकुल प्राचार्य एसपी बुनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लेकर बच्चों और शिक्षकों के शैक्षणिक प्रयासों का अवलोकन किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने ऐसे आयोजनों को बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में भी नियमित रूप से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। बाल शोध मेले में चारों संकुलों से कुल 125 छात्र-छात्राएं, 20 शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा संकुल शैक्षिक समन्वयक प्रशांत गुप्ता, अनिल पैकरा, मनोज गुप्ता, ओमप्रताप सर की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की टीम का भी विशेष योगदान रहा।

रिपोर्टर - रिंकू सोनी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.