जिला पंचायत सरगुजा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बतौली के जनपद के समन्वयक रविन्द्र प्रताप सिंह लुंड्रा भेजे गए

अंबिकापुर : जिला पंचायत सरगुजा में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा द्वारा 19 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत विभिन्न विकासखंडों में पदस्थ सात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नवीन पदस्थापना की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, बतौली विकासखंड में पदस्थ विकासखंड समन्वयक रविन्द्र प्रताप सिंह को लुंड्रा भेजा गया है, जबकि लुंड्रा में पदस्थ विकासखंड समन्वयक अनिल कुमार टोप्पो को बतौली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा प्रभारी विकासखंड समन्वयक आयुष्मान शुक्ला को अंबिकापुर में ही पदस्थ रखा गया है। तकनीकी सहायक पुन्नेन्द्र कुमार बाजार को मैनपाट से सीतापुर, अनिल कुमार राठिया को उदयपुर से मैनपाट तथा अरुण पैकरा को लखनपुर से अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रतिमा प्रजापति को मैनपाट से अंबिकापुर भेजा गया है।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि संबंधित अधिकारी-कर्मचारी नियुक्ति से लेकर अब तक लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्यक्षेत्र में बदलाव आवश्यक मानते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिला पंचायत का मानना है कि इस फेरबदल से प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार आएगा और शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों के संचालन में तेजी आएगी।

सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण अवधि में वेतन आहरण एवं अन्य सेवा संबंधी लाभ मूल पदस्थापना वाले जनपद पंचायत से ही देय होंगे।

जिला पंचायत का यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

रिपोर्टर : रिंकु सोनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.