लॉकअप की जगह आरोपी की खातिरदारी, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
सतना : सतना के परसमनिया थाने का एक शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें परसमनिया गढ़ी गोलीकांड की मुख्य आरोपी सुनीता सिंह को लॉकअप में बंद करने के बजाय कुर्सी पर बैठाकर कोल्डड्रिंक पिला कर आवभगत की जा रही है। इस वीआईपी खातिरदारी से पुलिस घिर गई है और जनता में भारी आक्रोश है।
रिपोर्टर : सूर्या
No Previous Comments found.