सांसद गणेश सिंह ने किया 'सांसद सुविधा केंद्र' का शुभारंभ

सतना - संसदीय क्षेत्र की जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनप्रतिनिधि से सीधे संवाद को सशक्त बनाने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। सांसद श्री गणेश सिंह ने कलेक्ट्रेट के समीप धवारी स्थित इनक्यूबेशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर "सांसद सुविधा केंद्र" के ऑनलाइन पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 9425172508 का शुभारंभ किया। सांसद सुविधा केंद्र के माध्यम से क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव आसानी से दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग कर उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे आमजन को विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

इस अवसर पर सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सांसद सुविधा केंद्र आमजन और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम बनेगा तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पाण्डेय, विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश सुखेजा,पूर्व अध्यक्ष श्री विवेक अग्रवाल,एकेएस यूनिवर्सिटी के संस्थापक श्री अनंत सोनी,श्री रविंद्र सिंह सेठी,अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संवाददाता - शिवम गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.