"सतना में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के दफ्तर के बाहर पिछले चार दिनों से ठेकेदार धरने पर बैठे हैं।
सतना : में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के जीएम उमेश कुमार साहू के खिलाफ कुछ ठेकेदारों ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। ठेकेदारों का कहना है कि उनकी शिकायतों पर सुनवाई नहीं हो रही है, जिसके विरोध में वे पिछले चार दिनों से कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। धरनारत ठेकेदारों ने राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
रिपोर्टर : प्रशांत उपाध्याय
No Previous Comments found.