प्राइवेट एंबुलेंसों की जांच करने पहुंचे आरटीओ
सतना - परिवहन विभाग द्वारा प्राइवेट एंबुलेंसों के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान कई एंबुलेंसों के फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं पाए गए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित वाहनों को कार्रवाई के लिए यातायात थाने भेजा गया। इस विशेष जांच अभियान के दौरान यातायात डीएसपी एवं यातायात प्रभारी सहित परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
संवाददाता - शिवम गुप्ता
No Previous Comments found.