भैरूंदा पुलिस व्दारा 02 वाहन चोरी के मामले मेें फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
भेरूंदा - फरियादी कामिल खाँ नि.भैरुंदा और दिनांक 21/03/26 को फरियादी अंकित तिवारी भेरुंदा ने रिपोर्ट किया कि रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोङकर घर के अंदर गोदरेज की आलमारी से नगदी रुपये व गहने चोरी किये गये रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबंद्ध कर विवेनचा में लिया गया था ।
अपराध पंजीयन के पश्चात घटना की गंभीरता को देखते हुऐ सीहोर पुलिस अधीक्षक श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैरूंदा रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में आरोपी की तलाश हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी द्वारा विशेष टीमों को गठित किया गया था, गठित टीम द्वारा अज्ञात आरोपी तलाश पतारसी किया। दिनांक 19/07/26 को मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर प्रकरण के संदेही मुहास उर्फ मुहाज खान की तलाश किया जिसके मिलने पर प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जिसने चांदी के गहने चोरी करना बताया व थाने के अन्य मामलों में पूर्व में फरियादी अंकित तिवारी के घर से चांदी के गहने व गुङ बाजार भैरुंदा व हरिसिटी कालोनी भैरुंदा से मोटर साईकिल चोरी करना बताया जिस कब्जे से एक चांदी का हार, दो नग बच्चो के हाथ कङे, व दूसरे प्रकरण में दो नग चांदी के पायजेप, दो नग चांदी की पट्टी, चार नग चांदी की बिछूङी कुल मसरुका करीबन 100000/ रुपये का जप्त किया गया आरोपी को दिनांक 20/7/26 को माननीय न्यायालय पेश किया गया जो सभी चारो मामलों मेें आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया l अपराध जिनका खुलासा किया- मुहास उर्फ मुहाज खान पिता मुबारिक खान निवासी वार्ड 06 भैरुंदा जिला सीहोर l
सराहनीय भूमिका-
उनि कोशलेन्द्र सिंह बघेल,प्र.आर.लोकेश रघुवंशी, प्र.आर.मुकेश,प्र.आर.प्रकाश,आर.रविन्द्र मेहर,विशेष भूमिका-उनि पुरुषोत्तम फिंगर प्रिंट शाखा सीहोर l
रिपोर्टर - संजय कलमोर
No Previous Comments found.