N.I. एक्ट -138 के वादों के निष्पादन हेतु विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन ---जिला जज दीपक कुमार

शिवहर : व्यवहार न्यायालय में आगामी 18 जुलाई 2026 को एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत लंबित चेक बाउंस के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।इस संबंध में आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दीपक कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे।वही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक वादों का चयन कर उन्हें सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादित कराया जाए। उन्होंने कहा कि वादी-प्रतिवादी दोनों को शीघ्र न्याय मिलेगा और न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ भी कम होगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक ने बताया कि चेक बाउंस से जुड़े पक्षकारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।उन्होंने आम लोगों से अपील की कि इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं और लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा कराएं। गौरतलब है कि लोक अदालत में मामलों के निपटारे से पक्षकारों के समय और धन दोनों की बचत होती है। साथ ही आपसी सौहार्द भी बना रहता है। प्राधिकार का उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों को सुलह के जरिए खत्म कराना है, ताकि लोगों को त्वरित और सस्ता न्याय मिल सके।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.