महायज्ञ की चिंगारी सियासी धमाकाः बाबा के निशाने पर स्थानीय नेता, गरमाई राजनीति

भेरूंदा , नसरुल्लागंज : भेरूंदा तहसील के ग्राम सातदेव में आयोजित 21 दिवसीय महायज्ञ का समापन भले ही श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ हो, लेकिन समापन के मंच से उठी आवाज ने जिले की राजनीति में भूचाल ला दिया। लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी, 41 टन हवन सामग्री और जड़ी-बूटियों से संपन्न यह आयोजन जहां आस्था का महासंगम बना, वहीं अंत में यह सियासी अखाड़े में बदलता नजर आया।

समापन के दिन दादा शिवानंद महाराज ने खुले मंच से स्थानीय नेताओं पर जमकर हमला बोला। तीखे शब्दों में उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने सहयोग नहीं किया, बल्कि बाधाएं खड़ी की। महाराज ने यहां तक कह दिया कि धर्म के काम में रोड़ा अटकाने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी महाराज के इन बयानों ने खासतौर पर भाजपा से जुड़े नेताओं को सीधे निशाने पर ला दिया है। धार्मिक मंच से इस तरह की सियासी हुंकार ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है वायरल हो रहे इस बयान के बाद अब चर्चाएं तेज हो गई हैं कि कहीं यह नाराजगी आने वाले समय में चुनावी असर न दिखा दे। फिलहाल, एक धार्मिक आयोजन से उठी यह सियासी चिंगारी अब बड़े मुद्दे का रूप लेती नजर आ रही है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

रिपोर्टर : संजय कलमोर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.