थाना शाहगंज पुलिस द्वारा अपहर्ता नाबालिक बालिका को 24 घंटे के अंदर किया दस्तयाब

शाहगंज : फरियादीया द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि मेरी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति वहला फुसला कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना शाहगंज में अपराध क्रमांक 148/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया ।प्रकरण गंभीर प्रवृत्ति का होने से पुलिस अधीक्षक  सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)बुदनी  रवि शर्मा द्वारा अपहर्ता की तलाश हेतु थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई । टीम द्वारा अपहर्ता की पतारसी कर 24 घंटे के अंदर दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया प्रकरण में आरोपी बबलेश चौहान पिता स्व. शंकर सिंह चौहान उम्र 20 साल निवासी ग्राम बकतरा थाना शाहगंज जिला सीहोर को आज दिनांक 19/05/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा । प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है । 

सराहनीय भूमिकाः- निरी. दिनेश सिंह चौहान , उनि राजेंद्र उईके, उनि पूनम राय, सउनि करन सिंह परमार, आर 278 पवन पटवा , आर 804 सौरभ ठाकुर

रिपोर्टर : संजय कलमोर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.