नाबालिक बालिका को रेहटी पुलिस ने दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार

रेहटी : पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना द्वारा जिले में गुम हो रहे नाबालिक बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देशो के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत, एसडीओपी बुदनी  रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया गया है ।

फरियादी की नाबालिक लड़की उम्र 17 साल 04 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले गया है  कि रिपोर्ट पर थाना रेहटी मे अपराध क्रमांक 241/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते एक टीम उनि सुशील पाण्डेय के नेतृत्व में गठित की । उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना और सायबर सेल की मदद से आरोपी शिवराज भिलाला के कब्जे से नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिवारजनों को सुपुर्द किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 
 नाम आरोपीः-
शिवराज पिता ताराचन्द भिलाला उम्र 18 वर्ष निवासी जावर मलकार नूरगंज जिला रायसेन 

सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, टीम प्रभारी उनि सुशील पाण्डेय, आर.राजेन्द्र कनास, मआर.निकिता की सराहनीय भूमिका रही ।

रिपोर्टर : संजय कलमोर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.