जिले में इन दिनो गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया है जो कि पर्यावरण संतुलन की ओर संकेत करते हैं

भेरूंदा : गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है जिसे देखते हुए वन मंडल अधिकारी सीहोर श्रीमती अर्चना पटेल ने ग्रामीण वन अंचलों में एक अनोखी मुहीम चलाई जिसमें वन क्षेत्र में निवासरत लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण के महत्व को समझने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी दौरान परिक्षेत्र लाड़कुई में कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम/बीट- डोगलपानी एवं सिराड़ी में दिनांक 30 मई 2026 को किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती निर्मला/सुनील बारेला (आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष म.प्र.), प्रेम सिंह बारेला (वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष सिराली),  मांगीलाल (पटेल),  दौलत सिंह (अध्यक्ष), श्री राम (युवा नेता), परस राम सरियाम (फंडकी),  मूल्लू सिंह (वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष डोगलापानी)

वन परिक्षेत्र अधिकारी लाड़कुई प्रकाश चंद्र उईके एवं अन्य वन अमला तथा ग्रामीण उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सम्माननीय मंचासान द्वारा किया गया एवं जनप्रतिनिधि द्वारा वन के महत्व के बारे में ग्रामीण को अवगत कराते हुए वन सुरक्षा एवं वनो से मिलने वाले लाभ अवगत कराते हुए वन सुरक्षा के लिए आमजन से अपील की वहीं वन परिक्षेत्र अधिकारी लाड़कुई द्वारा भी वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अनेकों वानिकी कार्य,वन सुरक्षा कार्य, वनों के महत्वता के बारे में अवगत कराते हुए वन सुरक्षा के लिए जनमानस से अपील की  तदुपरांत भोपाल से आए नुक्कड़ नाटक मंडल के कलाकार टीम द्वारा अपनी कला एवं लोकगीत,ढोलक थाप और नृत्य के माध्यम से वनांचल में निवासरत ग्राममिणो को

 वन हमारे लिए क्यों आवश्यक है? 

वन नहीं रहे तो हमें क्या नुकसान हो सकता है 
कितने प्रकार की बीमारियां वन न होने से हमें घेर सकती है
यहां तक कि अगर पृथ्वी पर वन नहीं रहा तो मानव जीवन भी समाप्त हो सकता है
इस तरह से मनोरंजन के साथ-साथ ग्रामीणों को वनों के महत्व के बारे में समझते हुए वन सुरक्षा के लिए उन्हें प्रेरित किये कार्यक्रम समापन के बाद नुक्कड़ नाटक में उपस्थित ग्रामीणों जनो में काफी उत्साह दिखाई दी

रिपोर्टर : संजय कलमोर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.