पति ने पत्नी के दोनों पैर काटे, इलाके में सनसनी
हाथीघाट : पारिवारिक विवाद ने एक दिल दहला देने वाली घटना का रूप ले लिया, जब एक पति ने कथित रूप से अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसके दोनों पैर गंभीर रूप से घायल कर दिए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
आपको बता दे की शाम को किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था इसके बाद पति चंपालाल धनवारे ने घात लगाकर करीब 1:00 बजे रात को पति ने अपनी पत्नी लक्ष्मी बाई के कुल्हाड़ी से पैर काट दिए इसके बाद घर के अन्य सदस्यों को पता चला वही बीच बचाव में पुत्र सुनील को भी चोटे आई है माता-बेटा का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है और आरोपी पति मौके से फरार हो गया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है
रिपोर्टर : संजय कलमोर
No Previous Comments found.