रानू प्रजापति का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन

भैरूंदा : माध्यमिक विद्यालय गिल्लौर की होनहार छात्रा कुमारी रानू प्रजापति का चयन राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता दिनांक 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक सारंगपुर, जिला राजगढ़ में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में रानू प्रजापति भोपाल संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्था प्रभारी लक्ष्मीनारायण पेठारी, गिल्लौर की खेल शिक्षिका अंकिता विश्वकर्मा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने रानू प्रजापति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर खो-खो के विशिष्ट खेल शिक्षक नीलमणि सेंगर, सचिन त्रिवेदी, प्रबल अग्रवाल एवं सुनील पवार सहित समस्त खेल शिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने रानू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर : संजय कलमोर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.