शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर भैरूंदा में उत्साह चरम पर

भेरूंदा : भैरूंदा की धरती 27 नवंबर को एक महत्वपूर्ण अवसर की साक्षी बनने जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। दोनों नेताओं के स्वागत को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्सुकता दिखाई दे रही है। हर तरफ तैयारियों और स्वागत की चर्चाएं हैं।

क्षेत्रवासियों में अपने नेताओं के स्वागत को लेकर खासा जोश है। इस दौरे से भैरूंदा सहित आसपास के क्षेत्रों को विकास की अनेक महत्वपूर्ण सौगातें मिलने की उम्मीद है। लोगों को बेसब्री से उस पल का इंतजार है, जब दोनों नेता भैरूंदा की धरती पर पहुंचकर क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयां देने वाली सौगातों की घोषणा करेंगे।

रिपोर्टर : संजय कलमोर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.