देश के प्रधान सेवक मातृ शक्ति के क्षमता एवं कर्मठता पर अटूट विश्वास रखते हैं

शिवहर - भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह ने बताया कि देश के प्रधान सेवक मातृशक्ति के क्षमता एवं कर्मठता पर अटूट विश्वास करते हैं। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते थे कि महिला आरक्षण बिल अगर सदन में स्वीकृत हो जाता तो महिलाओं को उचित सम्मान मिलता। हर क्षेत्र के साथ राजनीति में उनकी अहम भागीदारी होती। डॉ नूतन माला सिंह ने बिहार में भाजपा की सरकार बनने पर  बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह ही बिहार नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। विपक्ष के रवैया पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह ने बताया कि विपक्ष का मानना है कि यह 2024 के बजाय 2029 या उससे भी बाद लागू हो सकता है, जिससे यह महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ के लिए लाया गया एक "जुमला" लगता है। जबकि सच्चाई कुछ और ही है।

महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर डॉ नूतन ने बताया कि यह कानून महिलाओं को उनका हक दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने का एक ऐतिहासिक कदम है। उनका मानना है कि विपक्ष ने इस बिल को रोककर महिलाओं का अपमान किया है, जबकि यह बिल महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज में उनकी स्थिति को मजबूत करने के लिए लाया गया था। भाजपा नेत्री ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने राजनीतिक स्वार्थ के कारण इस बिल का विरोध किया और महिलाओं के अधिकारों का हनन किया है। भाजपा नेताओं ने महिला आरक्षण को नारी शक्ति को सशक्त बनाने वाला कानून बताया है, जो वास्तव में महिलाओं के लंबे संघर्ष का परिणाम है। डॉ नूतन माला सिंह ने विपक्षी दलों द्वारा बिल को रोके जाने को "महिलाओं का गंभीर अपमान" और "लोकतंत्र का काला अध्याय" करार दिया है ।कहा है कि विपक्ष को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए और इस बिल को लागू करने में रुकावट नहीं डालनी चाहिए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर डॉ नूतन का कहना है कि वे महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह कानून उसी दिशा में एक ठोस कदम है।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.