राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सचिव DLSA ने जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ की बैठक

शिवहर - आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई 2026 की सफलता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार ने जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समन्वयक बैठक की है। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन हेतु जिला विधिक प्राधिकार के सचिव ललन कुमार ने जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए कहा है कि परिवहन विभाग से संबंधित मामलों विशेष रूप से यातायात चालान और वाहन दुर्घटना दावा, वादों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना है।  परिवहन मामलों पर जोर देते हुए जिला विधिक प्राधिकार के सचिव ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वह लंबित चालान और अन्य परिवहन संबंधित मामलों को चिन्हित कर संबंधित पक्षों को स- समय नोटिस तामिला सुनिश्चित कराए।

सचिव ने आम जनता और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वह अपने लंबित चालान और विवादों का समाधान आपसी सहमति से कराने के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं। लोक अदालत में मामलों के निपटारे से समय और धन दोनों की बचत होती है इसमें कोई कोर्ट फीस नहीं लगती और यदि पहले से जमा की गई है तो वह वापस कर दी जाती है। 

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.