लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर गाज गिरना तय, विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता की चेतावनी

शिवहर - विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता के द्वारा शिवहर विधानसभा क्षेत्र के चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया है। विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने बताया है कि साफ सफाई, चिकित्सकों की स- समय उपस्थित, दवा वितरण, विधि व्यवस्था की जानकारी ली गई जहां सबसे घटिया और सबसे बद्तर स्थिति शिवहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर का रहा। सबसे बेहतर व्यवस्था डुमरी कटसरी प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र का रहा। पूरनहिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 3 महीने के बदले विगत 8 महीना से रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित नहीं करने, साफ सफाई नहीं रखने तथा वहां विधि व्यवस्था सुदृढ़ नहीं रहने पर नाराजगी जताई है। वही पिपराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति भी ठीक नहीं रहने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य कुमार को बुलाकर रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिया है। 

विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने कहा है कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केदो को स-समय पर चालू रखना स्थानीय प्रभारी का कर्तव्य है। सभी जगह स्वास्थ्य मैनेजर की अनुपस्थिति लापरवाही को दर्शाता है। विधायक ने स्पष्ट किया है कि जिले में चिकित्सा सेवा पर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सिविल सर्जन को दूरभाष पर स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने के लिए निर्देशित किया है। वहीं स्वास्थ्य सेवा के सभी चिकित्सकों कर्मियों से अनुरोध किया है कि वह अपने कर्तव्यों का पालन करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.