1984 के नामजद अभियुक्त वासुदेव पासवान पर 25,000 का इनाम घोषित

शिवहर - पुलिस उपमहानिरीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर ने अपने आदेश में पुलिस अधीक्षक शिवहर शुभांक मिश्रा को आदेशित किया है कि शिवहर जिले के सभी थाना अध्यक्षों को 1984 के नामजद अभियुक्त शिवहर थाना क्षेत्र के सुगीया निवासी  वासुदेव पासवान पिता भुवनेश्वर पासवान जो मोस्ट वांटेड है को गिरफ्तार करे।

पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया है कि 25,000 का इनाम घोषित किया गया है। मोस्ट वांटेड बासुदेव पासवान पर शिवहर थाना में 16 जुलाई 1984 को 9/84 कांड दर्ज हुआ था। वही पिपराही थाना में कांड संख्या 8/84 दिनांक 29 अगस्त 1984 को दर्ज किया गया था। वही श्यामपुर भट्ठहा थाना में कांड संख्या 5/84 -दिनांक 3 अप्रैल 1984 को दर्ज किया गया था। तथा सीतामढ़ी एसटीआर में कांड संख्या 115/86 दिनांक 29 सितंबर 1986 को दर्ज किया गया था।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.