उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन प्रतियोगिता कार्यक्रम 11 मई को
शिवहर - मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग,उर्दू निदेशालय,बिहार पटना के निदेशानुसार जिला उर्दू भाषा कोषांग,जिला प्रशासन शिवहर द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ऊर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना के तहत प्रतियोगिता कार्यक्रम दिनांक 11 मई 2026 को आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी शिवहर प्रतिभा रानी के निदेशानुसार उक्त प्रतियोगिता कार्यक्रम सुबह 10 बजे से महात्मा गांधी नगर भवन,शिवहर में आयोजित की जाएगी और यह प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की जायेगी। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम श्रेणी में मैट्रिक/समकक्ष स्तर, द्वितीय श्रेणी में इंटर/समकक्ष स्तर और तीसरी श्रेणी में एवं स्नातक/समकक्ष स्तर के विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के आधार पर चयनित विद्यार्थीयों को प्रोत्साहन राशि भी भुगतान किया जाएगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवहर चंदन कुमार को निदेश दिया गया है कि महात्मा गांधी नगर भवन, शिवहर में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता कार्यक्रम में अपने स्तर से विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित कराएंगे तथा वे स्वयं प्रतियोगिता में शामिल होंगे। संबंधित माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं स्नातक स्तर के सरकारी संस्थानों/समकक्ष स्तर के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य एवं उर्दू शिक्षकों को भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने संस्थानों के छात्रों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सूचित करेंगे।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.