अधिप्राप्ति टास्क फोर्स एवं जिला सहकारी विकास समिति की हुई बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
शिवहर - प्रतिभा रानी जिला पदाधिकारी, शिवहर द्वारा अधिप्राप्ति टास्क फोर्स तथा जिला सहकारी विकास समिति की बैठक की गई। उक्त उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा धान अधिप्राप्ति में सीएमआर आपूर्ति तथा गेहूं अधिप्राप्ति की प्रगति और सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा विभागीय निर्देश के अनुरूप ससमय सीएमआर तथा गेहूं की एसएफसी शिवहर को आपूर्ति तथा विभागीय लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण गेहूं की अधिप्राप्ति का निर्देश दिया गया। सहकारिता विभाग की योजनाओं के अंतर्गत पैक्सों में जन औषधि केंद्र की स्थापना, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना, सामान्य सेवा केंद्र में अधिक से अधिक सेवाओं को शुरू करना, राष्ट्रीय स्तर की तीन बहुराज्यीय सहकारी समितियों की सदस्यता ग्रहण करना, शिवहर जिला अंतर्गत गठित तीन कृषक उत्पादक समूह में अधिक से अधिक कार्यों को शुरू करवाने का निर्देश दिया गया।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.