राजकीय पॉलिटेक्निक का नामांकरण हरिकिशोर सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक -जदयू नेता दिग्विजय सिंह

शिवहर - पूर्व विदेश राज्य मंत्री व पूर्व शिवहर के सांसद हरिकिशोर सिंह ने उच्चतर शिक्षा हासिल करने को लेकर अपना निजी भूमि 5 एकड़ 13.5 डिसमिल भूमि पॉलिटेक्निक कॉलेज के नाम राज्यपाल को लिखा था जदयू नेता दिग्विजय सिंह ने कहा अब मिली पूर्व सांसद व विदेश राज्य मंत्री हरिकिशोर बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि जिले के लिए हर्ष की बात है कि पिपराही चमनपुर में स्थापित राजकीय पॉलिटेक्निक शिवहर का नामांकरण भूमिदाता द्वारा प्रस्तावित नाम हरिकिशोर सिंह के आलोक में राजकीय पॉलिटेक्निक शिवहर का नामांकरण हरीकिशोर सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक शिवहर किए जाने का निर्णय लिया गया है। 

जानकारी देते हुए जदयू नेता दिग्विजय सिंह ने बताया है कि हमारे पहल पर पूर्व विदेश राज्य मंत्री शिवहर के पूर्व सांसद हरीकिशोर बाबू ने अपनी निजी भूमि जो राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए दान स्वरूप 5 एकड़ 13.5 डिसमिल भूमि उपलब्ध कराई थी। शिवहर के पूर्व सांसद व पूर्व विदेश राज्य मंत्री हरीकिशोर सिंह ने 24 जुलाई 2009 में निजी भूमि दान स्वरूप पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्थापित करने के लिए निर्णय लिया था।

शिवहर जिला अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शिवहर की स्थापना 1 दिसंबर 2010 को हुआ था।

वरिष्ठ जदयू नेता दिग्विजय सिंह ने बताया है कि मेरे द्वारा काफी अथक प्रयास करने के उपरांत उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के पहल पर बिहार राज्यपाल के आदेश से अपर सचिव सह-निदेशक -विज्ञान  एवं तकनीकी शिक्षा विभाग बिहार पटना ने राजकीय पॉलिटेक्निक शिवहर का नामांकरण हरीकिशोर सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक शिवहर कर दिया है।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.