प्रतिवर्ष 6,000 स्वयं सेवकों को बारी-बारी से प्रशिक्षण करा कर गांव में स्थापित किया जाएगा
शिवहर - पूरनहिया प्रखंड के पूरनहिया बाजार के पास श्री राम जानकी बड़ी मठ पर प्रतिवर्ष 6 हजार स्वयं सेवकों को बारी-बारी से प्रशिक्षण कराकर गांव में स्थापित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं एकल अभियान के संस्थापक श्याम जी गुप्त आज शिवहर जिले के पूरनहिया श्री राम जानकी बड़ी मठ पर पहुंचकर भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की। तथा उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार का श्रीराम कथा का मुख्य प्रशिक्षण केंद्र यहां पर खोला जाएगा।
श्री राम जानकी मठ के महंत प्रभु शरण दास एवं एकल अभियान के बिहार प्रभारी व विश्व हिंदू परिषद के शिवहर के संरक्षक राकेश तिवारी ने बताया कि हरिद्वार, अयोध्या, वृंदावन सहित देश के 60 प्रशिक्षण शिविर के बाद शिवहर में स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शिविर पूरनहिया में जून माह से प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया है कि संस्कार साधक प्रशिक्षण केंद्र (या संस्कार केंद्र) मुख्य रूप से ऐसे स्थानों और संस्थानों को संदर्भित करते हैं, जहाँ बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन जीने की कला का प्रशिक्षण दिया जाता है।इनका उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ चारित्रिक विकास, योग और ध्यान के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।
एकल अभियान बिहार के प्रभारी व विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक राकेश तिवारी ने कहा है कि 25 वर्ष तक के बच्चों को नैतिक और मानवीय मूल्य के बारे में बताया जाएगा । बच्चों में बड़ों के प्रति सम्मान, सत्यनिष्ठा, करुणा और सेवा भाव जैसे गुणों का संचार करना है,प्राचीन भारतीय संस्कृति, त्योहारों, श्लोकों और महापुरुषों की जीवनियों के माध्यम से ज्ञान प्रदान करना है।शारीरिक और मानसिक विकास को तेज करना है।एकाग्रता बढ़ाने, स्मरण शक्ति को तेज करने और शारीरिक मजबूती के लिए योगासन और प्राणायाम सिखाया जायेगा।
वही अगिनेत्र कुमार मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह शिवहर जिला के लिए बड़ी ही गौरव की बात है गांव के प्रत्येक हिंदू परिवारों को हनुमान परिवार बनाया जाएगा। पूरे देश में 1 लाख एकल विद्यालय अभी संचालित हो रहे हैं इसको और विस्तार किया जा रहा है।मौके पर उत्तर बिहार के संस्कार शिक्षा के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा,राष्ट्रीय ग्राम संगठन के सह- प्रमुख राधेश्याम शर्मा,एकल अभियान के विभाग मंत्री अशोक उपाध्याय,सह- अध्यक्ष संजय सिंह,राष्ट्रीय मठ प्रमुख कमलाकांत झा,अग्नेत्र कुमार मीडिया प्रभारी, राकेश सिंह जिला मंत्री, स्पेशल पीपी सुरेश प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.