समोद साह की हत्या से उबला शिवहर: कृषि व्यवसायियों ने बंद रखीं दुकानें
शिवहर - पुरनहिया प्रखंड के बखार चंडीहा निवासी उर्वरक, कीटनाशक एवं बीज विक्रेता समोद साह की अपराधियों द्वारा हत्या किए जाने के विरोध में गुरुवार को जिलेभर के कृषि उत्पाद विक्रेताओं ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आक्रोश जताया। व्यवसायियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रीटेल फर्टिलाइजर एंड फार्मर्स वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मृतक समोद साह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया। मौके पर एआईडीए के अध्यक्ष राम कृपाल शर्मा मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष सह तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष सुधांशु नारायण सिंह,शिवहर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार,व्यवसायी सुधीर त्रिवेदी,अमित ठाकुर एवं प्रमोद जी सहित कई व्यवसायी उपस्थित रहे। व्यवसायियों ने कहा कि लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं और प्रशासन को जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए,ताकि व्यवसायियों में सुरक्षा का माहौल कायम हो सके।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता


No Previous Comments found.